फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आधार कार्ड के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी। गांव की लगभग बीस हजार की आबादी होने के बावजूद आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाओं के अभाव में लोग दर-दर भटक रहे हैं। नए आधार कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में संशोधन कराने के लिए ग्रामीण महीनों से परेशान हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद व्यवस्था नहीं हो पा रही।
ग्रामीणों का कहना है कि हसनपुर लुहारी क्षेत्र में आधार कार्ड से संबंधित कार्य के लिए कभी भारतीय स्टेट बैंक शाखा में केंद्र संचालित होता था। लेकिन वह भी वर्षों पहले बंद कर दिया गया। उसके बाद से गांववासियों को मजबूरी में बारह किलोमीटर दूर अन्य जगहों पर जाना पड़ रहा है। वहां भी प्रतिदिन केवल 15-20 लोगों का ही आधार कार्ड संबंधी कार्य हो पाता है। ऐसे में सैकड़ों आवेदक बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद अपना काम नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने भले ही डाकघरों में आधार कार्ड सुविधा लागू करने की घोषणा की हो, लेकिन हसनपुर लुहारी स्थित डाकघर में यह सेवा आज तक शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार ने राशन कार्ड, बच्चों के नामांकन, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं में आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया है, तो फिर केंद्र न होने से लोगों की परेशानी और बढ़ रही है।
स्थानीय विधायक अशरफ अली ने भी माना कि आधार कार्ड से जुड़ा केंद्र न होने से जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा और जिला पदाधिकारी को लिखित रूप में संज्ञान में देकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। विशांत सैनी ने बताया कि उन्हें अपना ऑनलाइन लेनदेन शुरू करना है, लेकिन आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर गलत है। उसे सही कराने के लिए वे पिछले दो महीने से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक सुधार नहीं हो पाया।
वहीं, लव कुमार का कहना है कि बच्चों का स्कूल में आधार कार्ड जमा कराना है। इसके लिए वे 20–25 दिन से थानाभवन का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन वहां दिनभर में सीमित लोगों का ही कार्य होता है। बारह किलोमीटर दूर से आने के कारण जब तक उनकी बारी आती है, कार्य निपट ही नहीं पाता।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि हसनपुर लुहारी जैसे बड़े गांव में तत्काल आधार कार्ड सेवा केंद्र स्थापित किया जाए, ताकि हजारों लोगों को इस मूलभूत सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें