धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर जाती युवतिया
शामली। भीषण गर्मी से जन-जीवन बेहाल है। रविवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। दिनभर गर्म हवाओं के चलने से लोगों को लू का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन दिनों पड रही गर्मी से आम जनजीवन भी बुरी तरह बेहाल नजर आ रहा है। सुबह से ही गर्मी का असर शुरू हो जाता है। गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान कर रहीं हैं। रविवार को भी गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। रविवार का अवकाश होने के चलते लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम होने के कारण ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी लोगों की संख्या कम रही। चिकित्सकों ने भी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
जिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ. अंजू जोधा के अनुसार गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए जितनी बार संभव हो पानी पिएं भले ही उन्हें प्यास न लगी हो। इसके साथ ही जब भी धूप में घर से बाहर निकले तो हल्के रंगों के ढीले फिटिंग के तथा सूती कपड़े पहनें व इसके साथ सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें। यात्रा के समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।
धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर जाती युवतिया