फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिन मेें लाइन, रात में ऑनलाइन रहने को मजबूर लोग

Mon, 16 Mar 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बनत गैस एजेंसी में गैस बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
शामली। जनपद में इन दिनों उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर की बुकिंग और आपूर्ति व्यवस्था में आ रही दिक्कत से लोगों को दिन में गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, रात में जागकर ऑनलाइन बुकिंग कराने की कवायद करनी पड़ रही है। इतनी परेशानी के बाद भी उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में गैस सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर अनिश्चिता बनी हुई है। सुबह होते ही शहर और कस्बों की गैस एजेंसियों तथा गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटने लगती है। कई लोग सुबह-सुबह गांव से एजेंसी पहुंच जाते है, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी, तभी गैस सिलिंडर मिल सकेगा।
गांव लिलौन के विनोद ने बताया कि पिछले दो दिन से गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं।बताया कि सुबह से ही एजेंसी पर पहुंचने के बाद भी कर्मचारियों ने यह कहकर वापस कर दिया कि पहले बुकिंग कराओ तभी सिलिंडर मिलेगा।
विज्ञापन

महिला कविता ने बताया कि गैस खत्म हो गई है, बेटे ने पूरी रात फोन से बुकिंग कराने की कोशिश की, लेकिन बार-बार लाइन व्यस्त बताती रही। सुबह के समय बुकिंग तो हो गई, लेकिन ओटीपी नहीं आया।
कुड़ाना के अमरीश ने बताया कि रात में बुकिंग के लिए जाग रहे हैं इसके बाद सुबह पहले एजेंसी और इसके बाद गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। शहर के टंकी रोड के पास स्थित गैस कार्यालय और मंडी रोड स्थित गैस कार्यालय पर लोगों की बुकिंग कराने के लिए भीड़ उमड़ी रही।

ढाबों पर धधकने लगी कोयले की भट्ठी, बढ़ेंगे खाने के दाम
शामली/चौसाना। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण परेशान ढाबा संचालकों ने रोजगार चलाने के लिए कोयले की भट्ठी बनवाकर उन पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। शहर के मुख्य मार्ग पर ढाबा संचालक सागर ने बताया कि पूरा दिन कोयला जलने से अधिक खर्च होगा। जिस कारण वह सोमवार से दो रुपये प्रति रोटी और प्रत्येक सब्जी में हाफ प्लेट पर पांच रुपये और फुल प्लेट पर 10 रुपये अधिक लेंगे। शिव मूर्ति के पास छोले भटूरे बेचने वाले सेवा राम ने कहा कि सोमवार से कोयले की भट्ठी चलानी पड़ेगी। कोयले का दाम 2800 रुपये क्विंटल चल रहा है। अगर जल्द ही गैस नहीं मिली तो उन्हें प्रति प्लेट दाम बढ़ाने पढ़ेंगे।

चौसाना में मन्नूगढ़ स्थित भारत ढाबा के संचालक प्रवीण कुमार और मेरठ-करनाल रोड स्थित पंवार ढाबा के संचालक अंकुश कुमार ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। चूल्हे व तंदूर पर खाना बनाकर काम चलाना पड़ रहा है। चौसाना में जरीफ के होटल और इमरान के होटल पर भी सिलेंडर की किल्लत से परेशानी बनी हुई है। संचालकों का कहना है कि गैस के अभाव में अब तंदूर चूल्हे पर रोटी और सब्जी तैयार करनी पड़ रही है। लागत बढ़ने से भोजन के दाम बढ़ाने पडेंगे।

बनत गैस एजेंसी में गैस बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें