फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह होते ही सब्जी मंडी, दोपहर में दाल-चीनी की खरीददारी

विज्ञापन
शामली नाला पटरी सब्जीमंडी में खरिदारी करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सब्जी और राशन की खरीदारी में जुटे लोग
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील को लेकर लोग तैयारियों में जुट गए हैं। सुबह से ही बाजारों में भी इसका असर नजर आने लगा। सब्जी और जरूरी सामान की खरीदारी करने लोग निकल पड़े। मांग बढ़ती देख कीमतों में भी उछाल आया है। फल -सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। अमर उजला टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर हाल जाना। पेश है रिपोर्ट-
- सब्जी मंडी में लगी भीड़
माजरा रोड स्थित सब्जी मंडी में सुबह साढ़े आठ बजे काफी भीड़ थी। रिटेल दुकानदारों के अलावा आम लोग भी सब्जी खरीदने पहुंच रहे थे। जरूरत से ज्यादा सामान खरीदने की प्रवृत्ति लोगों में नजर आई। कुछ लोग तो आलू की 50 किलो की बोरी ही ले जा रहे थे। आढ़ती प्रवीण सैनी ने बताया कि शुक्रवार को मंडी में महिलाओं की संख्या भी अधिक रही। कुछ लोग घर के लिए थोक में ढाई से पांच किलो तक सब्जी ले जा रहे थे।
विज्ञापन

- किचन का सामान भी खूब ले गए
दोपहर डेढ़ बजे शहर के शिव चौक, नए बाजार और नाला पटरी पर किराना की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई। दाल, मसाले, चावल और चीनी आदि खरीद रहे थे। व्यापारी मदन कुमार ने बताया कि कई दिन से बाजार में ग्राहक नहीं थे। जनता कर्फ्यू की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा सामान खरीद रहे।
- बैंकों में भी नजर आई भीड़
एमएसके रोड स्थित एसबीआई शाखा में भीड़ अधिक होने की वजह से मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया। बैंक कर्मी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने को ही बैंक के अंदर अधिक ग्राहकों को जमा नहीं होने दिया जा रहा है। थोड़े-थोड़े ग्राहकों को अंदर भेजा रहा है।
- दोपहर तक बढ़ गए फल-सब्जी के दाम
सुबह से ही लोगों ने जरूरी चीजों की खरीदारी शुरू कर दी थी, लिहाजा दोपहर तक फल और सब्जी के दाम बढ़ गए। दो दिन पहले तक 15 रुपये किलो बिकने वाला धनिया 50 रुपये किलो बिका। 20 रुपये किलो वाली लोकी 40 रुपये थी और 15 रुपये किलो बिक रहा टमाटर 20 रुपये किलो बिका। फलों के रेट भी ऐसे ही बढ़ गए थे।
विज्ञापन

फल सब्जी तीन दिन पहले रिटेल भाव शुक्रवार के रेट
धनिया 20 40
टमाटर 15 20
गोभी 20 30
अरवी 70 80
भिंडी 60 80
सेब 80 120
केला 40 60
अंगूर 80 100
चीकू 40 60

शामली मास्क लगा कर सब्जी लेने पहुची महिला- फोटो : SHAMLI

शामली मास्क लगा कर बाईक पर महिला को लगा कर ले जाता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली में पंसारी की दुकान में खरिदारी करते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली में पंसारी की दुकान में खरिदारी करते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली सब्जी मंडी में खरिदारी करने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें