फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों पर फर्जी वोट बनवाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
कैराना में वोटर लिस्ट में फर्जी वोट बनने का आरोप लगाते भाजपा नेता अनिल चौहान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लोगों पर फर्जी वोट बनवाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कैराना। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बीच भाजपा नेता ने एक मोहल्ले के कुछ लोगों की दूसरे मोहल्ले में फर्जी वोट बनवाने की शिकायत की है। इस मामले में तहसीलदार ने बीएलओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा नेता अनिल चौहान ने मंगलवार को तहसीलदार प्रियंका जायसवाल से शिकायत करते हुए बताया कि नगर की टीचर्स कॉलोनी की वोटर लिस्ट भाग संख्या 306 में 1108 वोट बनी हुई हैं। जिसमें से करीब 300 फर्जी वोट बनी हैं। जिनके नाम व पिता के नाम सही लिखे गए। मकान संख्या के आगे जीरो या नया मकान लिखा गया है। कुछ मकानों पर गलत तरीके से मकानों की संख्या डाली गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ लोगों ने दूसरे वार्डों में फर्जी तरीके से वोट बनवा ली हैं, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में फर्जी मतदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता की शिकायत पर तहसीलदार ने बीएलओ राममेहर को अपने कार्यालय में बुलाया और मामले की जांच करने के निर्देश दिए। भाजपा नेता ने कहा कि इसके अलावा कैराना में करीब तीन हजार फर्जी वोट बनवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीएलओ या सुपरवाइजरों ने जांच के बाद फर्जी वोट नहीं काटी तो उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें