फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राउंड की मतगणना का नतीजा डेढ़ घंटे बाद आया

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कैराना लोकसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे नवीन मंडी परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी और चुनाव प्रेक्षक ने वीडियोग्राफी कराकर मतगणना शुरू कराई। डेढ़ घंटे के बाद पहले राउंड की गिनती पूरी हुई।
विज्ञापन

 सुबह पांच बजे के बाद मतगणना कर्मी भैैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए मतगणना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। निर्वाचन आयोग के निर्धारित समय सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए प्रत्येक कर्मचारी या अधिकारी को तीन स्थानों पर पुलिस चेकिंग से होकर गुजरना पड़ा। डीएम अखिलेश सिंह व चुनाव प्रेक्षक हेमंत पंवार ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर  वीडियोग्राफी कराई और इसके बाद मतगणना कर्मियों को निष्पक्षता की शपथ दिलाई गई। एसपी अजयकुमार पांडे ने मंडी समिति कार्यालय के मुख्य गेट पर बनाए गए बैरियर पर स्वयं खड़े होकर आने जाने वाले लोगों की चेकिंग कराई। डोर फोर डिटेक्टर के माध्यम से मतगणना स्थल  में जाने दिया गया।  

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
नवीन मंडी स्थल के दो सौ मीटर पर बैरियर लगाए गए थे। पहला बैरियर भैंसवाल व गढ़ीपुख्ता रोड के तिराहे पर और दूसरा बैरियर शामली ब्लाक तिराहे पर लगाया गया था। मंडी गेट बैरियर तक पुुलिस बल तैनात किया था। मतगणना स्थल के आसपास के सभी चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। यहां से पुलिस ने सुबह से ही रूट डायवर्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें