शामली सीएचसी में पीसीवी टीके का फीता काटकर शुभारंभ करते एमएलसी विरेन्द्र सिंह व विधायक तेजेन्द्
- फोटो : SHAMLI
बच्चों को निमोनिया से बचाएगा पीसीवी का टीका
शामली। अब जनपद में बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन (पीसीवी) का टीका उपलब्ध हो गया है। जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीका लगाया जाएगा। सीएचसी शामली पर एमएलसी विरेंद्र सिंह और सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने पीसीवी के टीके लगाने का शुभारंभ किया।
बृहस्पतिवार सुबह सीएचसी शामली पर पीसीवी टीकाकरण का शुभारंभ करने के बाद एमएलसी विरेंद्र सिंह और विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सस्ता और सुलभ उपचार दिलाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। पीसीवी का टीका बच्चों को निमोनिया जैसी गंभीर से बचाएगा। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि अभी तक प्रदेश के 19 जनपदों में ही यह टीका लगाया जा रहा था। अब प्रदेश के बाकी सभी 56 जिलों में भी इसकी शुरूआत हो गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है और बच्चों को निमोनिया से बचाव करेगा। जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीका उपलब्ध रहेगा। पीसीवी की तीन डोज दी जाएगी, जिसमें पहली डेढ़ माह पर, दूसरी साढ़े तीन माह और तीसरी नौ माह पर बूस्टर डोज दी जाएगी। जनपद में एक साल तक के करीब 38 हजार बच्चे हैं, सभी को यह टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शनिवार और बुधवार काके लगाया जाता है, लेकिन कोरोना की वजह से चल रहे लॉकडाउन में शनिवार के स्थान पर सोमवार को टीकाकरण किया जाता है। इस कारण सोमवार और शनिवार दो दिन यह टीका लगाया जाएगा। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. सफल कुमार, चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा, एसीएमओ डॉ. सफल कुमार, डॉ. अनुज मलिक आदि मौजूद रहे।