फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरा देशभक्ति का जज्बा

विज्ञापन
शामली में दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन मैरिज होम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम का - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर कार्यक्रमों की शृंखला में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन मैरिज होम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
संस्कृति विभाग की ओर से जनपद के लिए नामित लाल सिंह लचक ने लोक गायन की प्रस्तुति दी। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम जसजीत कौर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी का 75वां वर्ष पूरा हो रहा है। पूरे प्रदेश व देश में इसको आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले करीब चार लाख झंडे फहराने का लक्ष्य है। सभी विभागों के माध्यम से हर घर तक झंडा पहुंच रहा है। 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराया दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सम्मान के साथ देश के प्रतीक झंडा को फहराना है और सम्मान के साथ ही उसे उतार कर रखना है। एमएलसी व प्रशासनिक अधिकारियों ने लाल सिंह लचक के लोक गायन और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिले में हर तरफ तिरंगे लहराए जा रहे हैं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अभियान के अंतर्गत हर वर्ग का आदमी चाहे किसान, खिलाड़ी, युवा कोई भी हो पूरे जनपद में तिरंगा लेकर दौड़ रहा है। पूरा जनपद तिरंगामय हो गया है। कार्यक्रम में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, डीआईओएस सरदार सिंह, अमित मलिक सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे, शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें