शामली। भारतीय वैश्य संगम दिल्ली द्वारा सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में बुखार से बचाव के लिए विद्यार्थियों को होम्योपैथिक ड्राप्स पिलाई गई।
स्कूल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय वैश्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबुज गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इस भविष्य को सुरक्षित और स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं की है। इसी जिम्मेदारी को पूर्ण करते हुए गाजियाबाद से संगम के राष्ट्रीय संयोजक सतीश बिंदल द्वारा होम्योपैथिक ड्राप्स को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी विद्यार्थी दवा का सेवन जरूर करें। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। स्कूल के चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्तर पर विद्यार्थी का स्वस्थ होना आवश्यक है। भारतीय वैश्य संगम के पूर्व महासचिव संजय संगल, आरपीएस मलिक, आदित्य कुमार, नरेश पंत, आकाश संगल, रितेश जायसवाल, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद