फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठिठुरन में बढ़ गए हड्डियों के जोड़ और कमर दर्द के मरीज

Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में शरीर के जोड़ों में और कमर दर्द के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ ठंडी चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना हड्डी रोग के 130-140 मरीज आ रहे हैं। सुबह से दोपहर तक मरीजों की भीड़ लग रही है। इनमें कमर दर्द के लगभग 25 और हड्डियों के जोड़ में दर्द के 40-50 मरीज आ रहे हैं। अन्य मरीज पुरानी चोट में दर्द होने, फ्रैक्चर, गठिया बाय आदि के आ रहे हैं। अस्पताल में हड्डी रोग के दो चिकित्सक डॉ. रामनिवास और डॉ. राघव अग्रवाल नियुक्त हैं।
डॉ. रामनिवास ने बताया कि सर्दी में हड्डी के जोड़ों में व कमर में दर्द के मरीज बढ़े हैं। इस तरह के मरीजों को ठंड से बचाव करना जरूरी है। पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। इस तरह के मरीजों के लिए घर के अंदर रहना ही बेहतर है। इसके अलावा ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और गुनगुना पानी पीयें। खानपान में हरी ताजी पत्तेदार सब्जी का सेवन करें और ताजे मौसमी फल खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें