फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह नहीं खुला अस्पताल, लौटे मरीज

विज्ञापन
बाबरी में सरकारी अस्पताल में लगा ताला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अस्पताल बंद देख लौटे मरीज
विज्ञापन

शामली, बाबरी। गांव बाबरी में आयुर्वेदिक एवं प्राथमिक चिकित्सालय सोमवार को सुबह सवा दस बजे तक भी नहीं खुला। इससे मरीज निराश लौट गए।
हिरनवाड़ा निवासी शिवकुमार अपनी बीमार पत्नी को लेकर राजकीय अस्पताल बाबरी दस बजे गए थे, लेकिन सवा दस बजे तक अस्पताल न खुलने के कारण प्राइवेट डॉक्टर से उपचार कराना पड़ा। गांव भदौड़ा निवासी अमित लगभग दस बजे ही राजकीय अस्पताल बाबरी पहुंच गया था। दो दिन की छुट्टी होने के कारण सोमवार को अस्पताल खुलना था लेकिन सवा दस बजे तक इंतजार करने के बाद उनको भी प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचकर इलाज कराना पड़ा, जिसके कारण क्षेत्र के मरीजों में रोष व्याप्त है। चिकित्सक साढ़े दस बजे के बाद अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें