नशा मुक्ति आश्रम में रहने वाले मरीजों की हुई जांच
शामली, कैराना। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कंडेला स्थित दो नशा मुक्ति आश्रम में पहुंची। टीम ने नशा मुक्ति आश्रम में रह रहे 37 और दूसरे में 14 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ ही दोनों आश्रम के स्टाफ के 10 लोगों की भी जांच की गई। किसी में भी कोरोना लक्षण नहीं पाए जाने पर उन्हें सभी आश्रम के अंदर ही क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति आश्रम में अलग अलग शहरों से मरीज आते हैं, जिस कारण वहां के 51 मरीजों और स्टाफ के 10 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।