कार्ड धारकों को कल से होगा चावल का वितरण
शामली। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सभी अन्त्योदय कार्ड धारकों और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 15 से 26 अप्रैल तक निशुल्क चावल का वितरण किया जाएगा। चावल प्रत्येक उचित दर की दुकान पर पांच किलो प्रति यूनिट प्रति व्यक्ति के हिसाब से वितरण किया जाएगा। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को दुकान पर साबुन, पानी, सैनिटाइजर पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वह मास्क, गमछा, दुपट्टा, रुमाल आदि से मुंह ढककर ही दुकान पर खाद्यान्न लेने पहुंचे। ई-पाश मशीन का प्रयोग करने से पहले और बाद में कार्ड धारक अपने हाथ साबुन या सैनिटाइजर से धोएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दुकान पर एक साथ भीड़ इकट्ठी ना हो, इसके लिए मोहल्लेवार रोस्टर और लाभार्थी को टोकन व्यवस्था लागू की गई है।