फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिलकर पाठक परिवार को दिलाएंगे इंसाफ: महामंडलेश्वर

विज्ञापन
शामली की पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक के आवास से वापस जाते स्वामी धर्मदेव महाराज। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सीएम से मिलकर पाठक परिवार को दिलाएंगे इंसाफ: महामंडलेश्वर
विज्ञापन

शामली। आश्रम हरि मंदिर पटौदी गुरुग्राम के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने शामली के पंजाबी कालोनी में नौ दिन पूर्व हुए अजय पाठक परिवार हत्याकांड को दुखद घटना बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को पंच नदी पंजाबी समाज के अध्यक्ष एवं आश्रम हरि मंदिर पटौदी के महामंडेलश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज पंजाबी कालोनी में पहुंचे। उन्होंने भजन गायक अजय पाठक, पत्नी स्नेह पाठक, बेटी वसुंधरा और बेटा भागवत की हत्या के बारे में परिजनों से जानकारी ली। महामंडलेश्वर ने कहा कि घटना बेहद दुखदायी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री से मांग रखेंगे कि इस घटना की गहनता से जांच की जाए। उन्होंने आशंका जताई कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। इसका खुलासा होना चाहिए और जो भी इसमें दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की घटना किसी के भी साथ न हो सके। इस दौरान हरीश धवन, उपेंद्र द्विवेदी, पाठक परिवार के हरिओम पाठक, दिनेश पाठक, कपिल पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें