फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठक परिवार ने एसपी से मिलकर मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाठक परिवार ने एसपी से मिलकर मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

शामली। शहर के पंजाबी कॉलोनी में दो साल पहले हुए भजन गायक अजय पाठक परिवार हत्याकांड के आरोपी के इशारे पर रंगदारी मांगे जाने के बाद से परिजन दहशत में हैं। पीड़ित परिजनों ने एसपी से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में दो साल पहले 30/31 दिसंबर की रात को भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक, बेटी वसुंधरा, बेटा भागवत की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का आरोपी हिमांशु सैनी निवासी गांव झाड़खेड़ी थाना कैराना जेल में बंद है। चार दिन पहले अभिषेक निवासी शामली ने अजय के भाई एवं मुकदमे के वादी हरिओम पाठक के घर पहुंचकर अपने को आरोपी हिमांशु का साथी बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसे लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को जेल भेज दिया था। बुधवार को अजय पाठक के भाई हरिओम पाठक, दिनेश पाठक, विजय पाठक आदि एसपी सुकीर्ति माधव से उनके कार्यालय में मिले। परिजनों ने बताया कि जिस तरह से आरोपी हिमांशु के साथी ने उनके घर पहुंचकर पांच लाख की मांग की और धमकी दी है, उससे पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने कहा कि मुकदमे की पैरवी के लिए कोर्ट में आने जाने में व अन्य काम के सिलसिले में इधर-उधर जाना पड़ता है। बच्चे भी स्कूल-कालेज आते जाते हैं। जेल में बंद होने के बाद भी हत्यारोपी का हौसला बढ़ा हुआ है, जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा व्यवस्था किए जाने और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा की व्यवस्था किए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें