फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के सूत्रधार थे पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। प्राचार्या प्रमोद कुमारी व स्टाफ ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया तथा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्या प्रमोद कुमारी कहा कि सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता व राष्ट्रीय एकता व अखंडता के सूत्रधार थे। डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. रामायन राम, डॉ. नयना शर्मा, पिंटू लाल, किशनलाल मुन्नवर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
मेला स्थल पर होगा कवि सम्मेलन का आयोजन
कांधला। नगर के रामलीला मैदान में आजादी के अमृत महोत्सव व दीपावली मेला के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन जाएगा। नगर पालिका परिषद के मुख्य लिपिक अकरम अंसारी ने बताया कि सोमवार को शाम छह बजे कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन एमएलसी चौधरी विरेंद्र सिंह करेंगे। अध्यक्षता हाजी वाजिद चेयरमैन नगर पालिका करेंगे।
----------------------------------
आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य
कांधला। हरियाणा राज्य के करनाल में आयोजित एक दिवसीय ऑल इंडिया नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में कस्बा निवासी फरहान चौधरी ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता से लौटने पर कस्बे में फरहान का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी राशन डीलर अरशद जंग ने बताया कि हरियाणा के जनपद करनाल में 30 अक्तूबर को एक दिवसीय आल इंडिया नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उनके 17 वर्षीय पुत्र फरहान चौधरी ने प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। फरहान का स्वागत करने वालों में मेंबर अनीस, इकबाल, अमित, आकाश, कल्लू, नवाब, इलियास, काला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें