फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: यात्रियों मुसीबत और बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रोडवेज और निजी बसों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एसटी तिराहे के निकट मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जाने वाली रोडवेज और निजी बसों के लिए अस्थायी अड्डा बनाया है। 26 जुलाई को शिवरात्रि के बाद शहर में रोडवेज और निजी बसों का संचालन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ एवं लोनी की ओर जाने वाली बसों को अनुमति दी गई है। यात्रियों को अस्थायी बस अड्डे पर जाने के लिए ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है। ई-रिक्शा न मिलने पर सहारनपुर तिराहे से सवारियां पैदल चलकर शहर में पहुंच रही हैं। परिवहन निगम के बस अड्डा प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे से मेरठ के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। मेरठ की बसें कंकरखेड़ा बाईपास तक के लिए हैं। सहारनपुर रीजन के आरएम अनिल कुमार ने बताया है कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से आने वाली बसें अड्डे पर आने से रोक दी हैं। अस्थायी बस अड्डों से रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें