फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन में शिवभक्त यात्रा करने से हो रहे वंचित

विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए शिवभक्तों की भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने से वंचित हो रहे कांवड़िये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन में क्षमता से अधिक शिवभक्त शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। फोर्स की ओर से क्षमता से अधिक शिवभक्तों को ट्रेन मे सवार न कराकर लौटाया जा रहा है। दूसरे साधनों से शिवभक्त हरिद्वार की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शामली से हरिद्वार जाने के लिए यूपी रोडवेज की बसों की व्यवस्था नहीं गई है। इसी प्रकार दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर हरिद्वार जाने के लिए सिर्फ एक ही कांवड़ स्पेशल ट्रेन है। जिसमें पिछले तीन दिन से हरिद्वार जाने वाले स्थानीय कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि शिवभक्तों को लटक कर सफर करना पड़ रहा है। क्षमता से अधिक शिवभक्तों को रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर फोर्स द्वारा वापस लौटाया जा रहा है। जीआरपी के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से ज्यादा कांवड़ियां आ रहे हैं। ट्रेन की क्षमता के अनुसार कांवड़ियों को ही सुरक्षित यात्रा कराई जा रही है। स्पेशल ट्रेन से वंचित शिवभक्तों को दूसरे साधनों से हरिद्वार रवाना होना पड़ रहा है। दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग को अवगत कराकर स्पेशल ट्रेन मे अतिरिक्त डिब्बे लगाने या दिन में दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार होकर दूसरी ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। डीआरएम ने बताया कि कांवड़ स्पेशल ट्रेन में डिब्बे बढ़ाने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें