फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पकड़ने को यात्रियों को लगानी पड़ रही दौड़

विज्ञापन
शामली में अजंता चौक पर पानीपत जाने वाली बस में चढ़ने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पानीपत और यूपी रोडवेज के बीच पार्किंग शुल्क का विवाद यात्रियों के लिए मुश्किल का कारण बन गया है। यात्रियों को जहां बस पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है, वहीं पानीपत रोडवेज के बस चालक उन्हें बस अड्डे से दूर उतार रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज अभी तक पानीपत डिपो की बसों से 230 रुपये पार्किंग शुल्क वसूलता आ रहा था। पिछले दिनों पानीपत डिपो के अधिकारियों ने पार्किंग शुल्क देने से हाथ खड़े कर दिए। उनका कहना था कि जब बस अड्डे से उनका टिकट काउंटर हटा दिया गया है तो वह पार्किंग शुल्क नहीं देंगे। इस पर यूपी रोडवेज के अधिकारियों ने बिना पार्किंग शुल्क के बस अड्डे में बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी। जिसके बाद पानीपत डिपो की बसें बाहर से ही निकल रही हैं। यात्री बस अड्डे पर इंतजार करते रहते हैं। जब उन्हें दूर से बस दिखाई देती है तो दौड़कर उसे पकड़ना पड़ता है। पानीपत रोडवेज के बस चालक उन्हें बस अड्डे से काफी दूर उतार देते हैं। जिस पर वह पैदल बस अड्डे पहुंचते हैं और रिक्शा लेते हैं। फिलहाल पानीपत और यूपी रोडवेज के बीच चल रहा विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें