शामली। शहर से सुबह 4:20 बजे दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आगामी 56 दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। रेलवे के अफसरों के मुताबिक यह पैसेंजर इस माह से लेकर 23 मई तक स्थगित की गई है। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि स्थगित की गई ट्रेन शामली से सुबह 4:20 बजे चलकर दिल्ली साढे़ सात बजे पहुंचती है। रात में दिल्ली से चलकर शामली आकर रुक जाती थी। आगामी 23 मई के बाद इस पेसेंजर ट्रेन का संंचालन स्थगित किया गया है। संवाद