फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से यात्री हलकान

Fri, 22 Dec 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में सुनसान पड़ा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर गोठरा और फखरपुर के बीच 14 नंबर रेलवे फाटक पर अंडरपास का कार्य शुरू होने से शुक्रवार को सात घंटे का ब्लाक रहा। इससे कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेलवे ने गोठरा और फखरपुर के बीच रेलवे फाटक नंबर 14 पर अंडर पास का निर्माण कार्य शुुरू से सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक मेगा ब्लाक की स्वीकृति ली हुई थी। इस कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन 74025 एवं 74026 स्थगित रही। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दोपहर बारह बजे शामली रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हुई। दोपहर दो बजे इस पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। पूरे दिन शामली रेलवे स्टेशन सूना रहा। दिल्ली- और सहारनपुर जाने के यात्री भटकते रहे। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अंडरपास का निर्माण समय सीमा में समाप्त हो गया था। शुक्रवार को सुुबह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को बागपत रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई थी। रेलवे फाटक नंबर 14 पर अंडर पास का ब्लाक समाप्त होने के बाद इस ट्रेन को बागपत से शामली और सहारनपुर तक संचालन किया गया । उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम का ट्रेनों को शेड्यूल बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें