कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के फारूख ने चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ में आयोजित एक दिवसीय पूर्व गणतंत्र परेड चयन में प्रतिभाग किया तथा विश्विद्यालय परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान में सहयोग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र पाल सिंह ने स्वयंसेवक की निष्ठा की सराहना की है। एनएसएस जिला नोडल अधिकारी अजय बाबू शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य स्वयं से पहले आप हैं, तथा एनएसएस वालंटियर आठों पहर समुदाय की सेवा के लिए कृत संकल्पित रहता है। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना से पूर्व वर्षों में वसीम, सत्कुमार तथा अभिषेक शामली भी प्री आरडी शिविर में प्रतिभाग कर चुके हैं।