शामली। शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी अनिल शर्मा ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पानीपत जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर गया था। जब वह पानीपत जाने वाले रोडवेज बस में चढ़ा तो उसकी जेब काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसने शोर मचाया और जेब काटने वाले युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह गिर गया और उसके कंधे में फ्रैक्चर आ गया। इस दौरान उसकी जेब में रखा पर्स भी गिर गया, जिसमें 16 हजार रुपये थे। बाद में उनके किसी परिचित की सूचना पर पर्स तहसील परिसर में मिला। पर्स से रकम गायब थी, जबकि एटीएम कार्ड व आधार कार्ड सुरक्षित मिले। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।