फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक दे बच्चों के पोषण पर ध्यान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना में आयोजित राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों हेतु पोषण किट वितरण कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बच्चों के पोषण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए बच्चों के पोषण के साथ उनके बौद्धिक विकास के लिए बचपन से ही पढ़ाने पर जोर दिया, जिससे वह स्कूल में जाने पर किसी से पीछे न रहें। उन्होंने बच्चों के पोषण के बारे में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री और अभिभावकों को पोषण के बारे में जानकारी रहती है, परंतु फिर भी जानकारी के अभाव में अभिभावक बच्चों के पोषण पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि जो भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी जाती है, उसको ध्यानपूर्वक समझें और अपने बच्चों के पोषण पर ध्यान दें। आगामी 01 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अभिभावकों से केंद्र पर लाकर बच्चों को कृमि मुक्ति की दवाई खिलाई जाने की बात कही। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक कैराना डॉ़ शैलेंद्र चौरसिया सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें