शामली मदरलैड पब्लिक द्वारा फीस वृद्वि को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल पर फीस वृद्धि करने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से शिकायत की।
मंगलवार को अभिभावक प्रशांत तरार, राजीव कुमार, सुक्रमपाल, कुलदीप, सतीश कुमार, संजय, मनोज गोयल, अमित बालियान आदि मदरलैंड पब्लिक स्कूल पहुंचे। अभिभावकों ने कालेज गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस बढ़ाकर ली जा रही है, जबकि कोरोना काल में बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूल प्रबंधक चेतन मुंजाल के न मिलने पर अभिभावक वहां से कलक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और डीएम जसजीत कौर को शिकायती पत्र देकर सौंपकर स्कूल प्रबंधन पर फीस वृद्धि का आरोप लगाया।
अभिभावकों ने बताया कि डीएम उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली जाएगी। अगर नियमानुसार फीस नहीं ली जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि 12 दिसंबर को भी अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया था। उधर, स्कूल प्रबंधक चेतन मुंजाल का कहना है कि शासनादेश के अनुसार नियमानुसार फीस ली जा रही है।