गन्ना खरीद केंद्र बदलने की मांग को लेकर पंजोखरा के किसानों ने शामली सहकारी गन्ना समिति में धरना दिया। मंगलवार को पंजोखरा के किसानों ने कांधला के पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, रणधीर सिंह सल्फा के नेतृत्व में शामली गन्ना सहकारी समिति में धरना दिया। किसानों ने डीसीओ के नाम ज्ञापन में अवगत कराया कि ग्राम पंजोखरा में क्रय केंद्र की जगह कम होने के कारण दूसरी जगह ले जाने चाहते हैं। जिससे सही समय पर किसान अपनी जगह गन्ना तुलवा सके, जबकि पंजोखरा गांव में मिल अधिकारियों द्वारा सर्वे कराया गया था। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मगर किसान धरने अडिग रहे। धरने में महावीर, जनेश्वर सिंह, रामपाल सिंह, निहाल सिंह, नेपाल सिंह, सुरेशपाल, अभय, श्याम करण, राजेंद्र, रामकुमार, बाबूराम, रामकुमार, राजेंद्र, ईश्वर पाल, तारा सिंह, वेदपाल, मनोज, पवन कुमार, विक्रम, प्रताप सिंह, गौरव सिंह, राजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, रामकुमार, बाबूराम, चेनपाल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, सोनू, धर्मपाल, हुकम सिंह, देशराज, मास्टर रकम सिंह, राजवीर सिंह, अजयपाल, बाबूराम, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।