फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी की तलाश में पंजाब पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दो साल पहले पंजाब में गाड़ी में पिस्टल छोड़कर फरार हुए आरोपी की तलाश में पंजाब पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन

रविवार को पंजाब के जिला मानसा के थाना बुडलाढ़ा के एसआई सरदार जगमेल सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बे के मोहल्ला अफगानान में पिस्टल रखने के आरोपी की तलाश में दबिश डाली। पंजाब पुलिस के एसआई जगमेल सिंह ने बताया कि दो साल पहले उनके थाना क्षेत्र में कैराना निवासी साजिद एक गाड़ी में जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी को रोकना चाहा तो आरोपी गाड़ी में ही पिस्टल छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी के मौके पर नहीं मिलने पर पंजाब पुलिस वापस लौट गई। उधर, कैराना के गांव की ही महिला के साथ झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने शौकिंद्र, लोकेंद्र, आकाश, प्रविंद्र निवासी जंधेडी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने चारो झगडालूओ का शान्ति भंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें