फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल यात्री की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। सड़क हादसे में घायल एक यात्री की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मेरठ करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ पुलिस चौकी के निकट टेंपू और कार की टक्कर हो गई थी। जिसमें टेंपू चालक रिंकू निवासी करनाल हरियाणा और साथ में बैठे यात्री शफीक निवासी करनाल गंभीर घायल हो गए थे। जिन्हें झिंझाना सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया था। दोनों के परिजनों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया था। पुलिस के अनुसार रविवार को इलाज के दौरान शरीफ की मौत हो गई है। चालक रिंकू का उपचार चल रहा है। रविवार को टेंपू चालक के जीजा सुशील ने गाड़ी चालक के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शफीक के शव हेतु उपनिरीक्षक सुरेंद्र शर्मा को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है। कार चालक प्रवीण कुमार निवासी घरोंडा हरियाणा को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें