फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांवों के प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ

Sat, 19 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कैराना ब्लाक की पांच ग्राम पंचायतों में दो तिहाई से कम सदस्यों का निर्वाचन होने के कारण यहां ग्राम प्रधान को शपथ नहीं दिलवाई जाएगी। इन गांवों में सदस्यों के लिए उपचुनाव होंगे, जिसके बाद इन गांवों में प्रधानों को शपथ दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत धर्मसिंह ने बताया कि कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों के लिए 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे ब्लॉक कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। पांच ग्राम पंचायतों कंडेला, हिंगोखेड़ी, मलकपुर, मंडावर व जंधेड़ी में दो तिहाई से भी कम ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हुआ है।

जिस कारण इन गांवों के प्रधान व सदस्यों को शपथ नहीं दिलवाई जाएगी। इन गांवों में सदस्य पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। सदस्यों की निर्धारित संख्या पुरी होने के बाद ही इन  गांवों के प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रसन्न चौधरी को समर्थन देने की घोषणा
झिंझाना। वार्ड आठ से जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित सुनील तोमर सिकंदरपुर ने शुक्रवार को स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज में सर्व समाज की  बैठक में प्रसन्न चौधरी को समर्थन की घोषणा की। बैठक में बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल, देवेंद्र तोमर , प्रमोद दहिया, मनोज दहिया, चौधरी ओमपाल सिंह तोमर, विक्रमसिंह, सौराजसिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें