फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत राज अधिकारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कांधला। जिला पंचायत राज अधिकारी ने क्षेत्र की गंगेरू ग्राम पंचायत का ओडीएफ प्लस अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।
खंड विकास क्षेत्र की गंगेरू ग्राम पंचायत का जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल और डीसी विनय सिंह ने ओडीएफ प्लस अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की शुक्रवार को समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने ग्राम पंचायत गंगेरू के मजरा गढ़ी दौलत, गढ़ी श्याम, गढ़ी रक्खा, गढ़ी मियां तथा गंगेरू में कराए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय सहित गांव में सफाई का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ग्रामीण सफाई का ध्यान रखें। अपने आसपास कूड़ा इकट्ठा न होने दें। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, ग्राम प्रधान पति राशिद जंग ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी और डीसी ने ग्राम पंचायत गंगेरू के पांचों मजरों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें