संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सिद्धपीठ श्री विश्वकर्मा धाम धीमानपुरा में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दिव्य प्रतिमाओं का पंचामृतादि और अन्नादिवास अनुष्ठान संपन्न हुआ।
रविवार को कार्यक्रम में हवन पूजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर यज्ञ संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान पंडित संदीप शास्त्री के साथ पांच पंडितों ने संपन्न कराया। यजमान पंकज धीमान, प्रमोद पांचाल, अशोक धीमान, अरविंद धीमान, सपत्नीक रहे। इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र स्वामी, प्रेमलता धीमान, सुचिता देवी, पूनम पांचाल, विकास धीमान, प्रवीण पांचाल, नरेंद्र धीमान, सचिन, सुधाकर, टिंकू धीमान, वासु धीमान व कमलकांत आदि मौजूद रहे।