फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, दोपहर को निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गर्मी के महीने में बार-बार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक नीचे चला गया। शनिवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी ने लोगों को एक बार फिर से ठंड का अहसास करा दिया। तेज हवा के चलते कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर में मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकली।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से भीषण गर्मी से जूझ रहे जिले को काफी राहत मिली। शनिवार सुबह करीब छह बजे फिर से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। स्कूली बच्चे व अन्य लोग छाता लेकर घरों से निकले। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को यह 26 डिग्री था।


इन क्षेत्रों में बिजली हुई गुल
बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने से शहर में जगह-जगह बिजली गुल हो गई। शामली टाऊन, गंगेरु, किवाना, इस्लामपुर घसौली, कलक्ट्रेट, झिंझाना रोड, टीचर कॉलोनी, काका नगर, गगन विहार, मिल रोड, माजरा रोड आदि क्षेत्रों में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



बारिश से किसानों को राहत
बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। किसान वर्तमान में धान की रोपाई के लिए पौध तैयार करने में जुटे हैं। ऐसे में उन्हें बारिश से फायदा होगा। हरे चारे की फसलों को भी काफी फायदा होगा।

-

अभी कुछ और दिन ऐसा रहेगा मौसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते बारिश व बूंदाबांदी हो रही है। अभी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बारिश से किसानों को फायदा है और गर्मी से भी राहत मिली है। अगले कुछ और दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें