पाकिस्तान का पुतला फूंका
शामली। पाकिस्तान में ननकाना साहिब में हमले से गुस्साए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर के विजय चौक पर पाकिस्तान का पुतला आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ननकाना साहिब की सुरक्षा करने की मांग की गई है। सोमवार को शहर के विजय चौक पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजीव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाक का पुतला दहन किया। हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री संदीप वशिष्ठ, अंकित शर्मा, राजेंद्र कुमार, प्रवीण शास्त्री, संजीव कुमार, पप्पन चौहान, रोहित बालियान, अमित बिंदल, रवीकांत, विजय सैनी, रेखा संगल, हर्षित वर्मा, भावना सैनी, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।