फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से विद्युत उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकरण जले
विज्ञापन

चौसाना। बल्लामाजरा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से छह किसानों के नलकूप के लाखों के सामान जलकर राख हो गए। किसानों का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारियों को लिखित में जर्जर विद्युत लाइन को बदलने के लिए शिकायत की गई, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया। चौसाना के गांव बल्लामाजरा में एलटी लाइन का तार टूटकर किसानों की नलकूप पर गिर गया, जिससे करीब छह किसानों के नलकूप को नुकसान हुआ है। किसान हनीफ, आकिल, अब्दुल्ला, शकील, शमशाद का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनका लाखों रुपयों के सामान का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने एसडीएम को जानकारी देते हुए विद्युत निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें