फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Wed, 04 Sep 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन के प्राइवेट अस्पताल में मृतक महिला के परिजनो से घटना की जानकारी लेते पुलिस कर्मी । संवा
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के दभेड़ी निवासी बुशरा की शादी एक साल पूर्व भैंसानी इस्लामपुर निवासी सावेज के साथ हुई थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बुशरा को लेकर कस्बे की सीएचसी में पहुंचे। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले गए। आरोप है कि अस्पताल में ही उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। जिस पर गुस्साएं परिजनों ने दो घंटे तक खूब हंगामा किया। चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा होते देख डाक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह परिजनों को शांत कराया। परिजनों तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें