फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज के बैनामों की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज के बैनामों की प्रक्रिया तेज
विज्ञापन

कैराना। सीएम के दौरे के मद्देनजर ऊंचा गांव और गुर्जरपुर फायर रेंज के शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए रेंज और कैंप निर्माण के लिए जमीन देने वाले 65 किसानों के बैनामों की प्रक्रिया तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद 23वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट को शासन ने अधिकृत किया। उनके स्टॉफ ने पहुंचकर किसानों के बैनामे संबंधी दस्तावेज की जांच की।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार ऊंचागांव में करीब 420 बीघा जमीन पर पीएसी कैंप और गुर्जरपुर में करीब 96 बीघा जमीन पर फायरिंग रेंज बनाने की जमीन खरीदी गई है। ऊंचागांव में पीएसी कैंप के लिए 65 किसानों से 24.8697 हेक्टेयर तथा गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज के लिए 22 किसानों से 6.8565 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी थी, इसके कुल 7 बैनामें छठी वाहिनी पीएसी के कमांडेंट के नाम पर होने थे। एक मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा इसका शिलान्यास किए जाने का कार्यक्रम आने पर बैनामों की कार्रवाई तेज हो गई है। शासन द्वारा 23वी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के कमांडेंट को भूमि खरीदने के लिए अधिकृत किया है। बृहस्पतिवार को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के स्टेनो बाबू और कर्मचारी छठी वाहिनी पीएसी के प्लाटून कमांडर खुशी राम तथा डीएम कोर्ट के जिला शासकीय अधिवक्ता सत्यनारायण के अलावा ऊन तहसीलदार अजय शर्मा ने कैराना तहसील पहुंचकर तहसीलदार प्रवीण कुमार के साथ मिलकर जमीन के बैनामों से संबधित कागजों की जांच की और उनकी कमी पूरी कराई। डीएम कोर्ट के जिला शासकीय अधिवक्ता सत्यनारायण ने बताया कि छठी वाहिनी पीएसी कमांडेंट की पोस्टिंग नही होने के कारण शासन ने जमीन खरीदने के लिए 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद कमांडेंट कुंवर अनुपम सिंह को नामित किया है। अब जमीन के बैनामे उन्हीं के नाम पर हंोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें