फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर नहीं लगने दिया जाएगा ओवरहेड गाटर

Mon, 24 Apr 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रेलवे रोड पर बैठक हुई। इसमें नगरपालिका अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप को रेलवे रोड पर गाटर लगाकर बड़े वाहनों को रोकने के दिए गए निर्देश का विरोध किया। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने बताया कि शिव चौक से मील रोड पर गाटर लगाने से चार मंडियों का रास्ता रुक जाएगा। सभी खल और चीनी व्यापारियों की मंडी में दुकानें है। जिसके लिए उन्हें ट्रकों से माल मंगाना पड़ता है।

वहीं, मंडी में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सामान लेने आते है। सभी मंडियों में बडे़ वाहनों के जाने का यहीं एक रास्ता है। रेलवे माल गोदाम तक कभी घटना होने पर फायर बिग्रेड भी इसी रास्ते से जाती है। जब तक गाटर को हटाया जाएगा तब तक कुछ बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन


निर्णय लिया कि रेलवे रोड पर किसी भी हालत में ओवर हेड गाटर को नहीं लगने दिया जाएगा। जल्द ही डीएम सुजीत कुमार से समय लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर इस संबंध में वार्ता करेगा। इस दौरान राकेश कुमार, गौरी शंकर, मोहित जैन, संजीव, हंसराज, आलोक, विक्की, पवन, अमित, ईश्वर दयाल, अनुज बंसल, संजीव संगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें