फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक साल में बनकर तैयार होगा उपरिगामी पुल और रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन आधार शिला रखने के बाद एक साल में निर्माण पूरा होने की उम्मीदें जग गई हैं। उत्तर रेलवे ने दो लेन के उपरिगामी पुल और अंडरपास की लागत 58 करोड़ 5 लाख रुपये निर्धारित कर दी है। वहीं उत्तर प्रदेश सेतु निगम के चीनी मिल भूमि खरीद, बिजली के खंभों की शिफ्टिंग, शामली नगर पालिका का नाला निर्माण बजट आने के बाद उत्तर रेलवे परियोजना निर्माण का टेंडर छोड़ेगी।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे को जाम से बचाने के लिए 89 रेलवे फाटक पर पिछले आठ सालों से रेलवे का उपरिगामी पुल निर्माण प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से 41 हजार करोड़ की परियोजना में मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल की परियोजना को शामिल किया है। इस परियोजना को 26 फरवरी को दिल्ली से ऑनलाइन आधार शिला रखने के बाद परियोजना शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जग गई है। उत्तर रेलवे निर्माण खंड सेतु के मुख्य अभियंता शिवकुमार ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर चार लेन का उपरिगामी पुल स्वीकृत है। मगर रेलवे और सेतु निगम दो लेन का उपरिगामी पुल का निर्माण कराएगी। इसके अलावा रेलवे जहां पुल और अंडरपास का निर्माण कराएगी। उधर, सेतु निगम सर्विस लेन का निर्माण कराएगी। 58 करोड़ 5 लाख रुपये उपरिगामी पुल और अंडरपास निर्माण की लागत आएगी। अभियंता का कहना है कि उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर सर्विस लेन के लिए शामली चीनी मिल की भूमि खरीद का एस्टीमेट, बिजली विभाग का खंभे और तार शिफ्टिंग, शामली नगरपालिका परिषद का नाला निर्माण का एस्टीमेट आने के बाद उत्तर रेलवे कुल एस्टीमेट भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को भेजेगा। निगम का संयुक्त एस्टीमेट आने के बाद उत्तर रेलवे पुल निर्माण का टेंडर छोड़ेगा। यह सभी प्रक्रिया आने वाले तीन माह में पूरी हो जाएगी। बरसात से पहले 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। सहारनपुर मंडल के उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सहायक अभियंता तेजप्रताप गुप्ता ने बताया कि उपरिगामी पुल की सर्विस लेन के लिए आठ मीटर भूमि लेने के बाद रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें