फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2021-22 में शैक्षिक, प्रतियोगी परीक्षा तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्कूल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी, संस्था के चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव, रितेश गर्ग, प्राचार्या आशु त्यागी व प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यार्थी सदन सभा के अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया गया। सांसद प्रदीप चौधरी ने सीबीएसई 10वीं कक्षा में शत-प्रतिशत अंक्र पाने वाली छात्रा दिया नामदेव, कक्षा 12 में 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाने वाली नंदिनी अरोरा तथा जेईई मेन की परीक्षा सफलता प्राप्त करने वाले विवेक अग्रवाल के अतिरिक्त कक्षा 10 व 12 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि स्कूल के एक दशक के कार्यकाल में विद्यार्थियों ने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने न केवल अपने साथ-साथ स्कूल, जिला और प्रदेश के साथ गुरुओं का भी नाम रोशन किया है। दिया नामदेव द्वारा रचा गया इतिहास विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान स्कूल के पांचों सदनों के प्रभारी, उप-प्रभारी, हेड गर्ल और हेड ब्वॉय को मनोनीत कर उन्हें स्कूल और अनुशासन के नियमों को सभी विद्यार्थियों से पालन कराने तथा करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें