फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए 24 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने बैठक में प्रधानाचार्यों को योजना के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा के लिए 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि विद्यार्थियों को योजना के बारे में जानकारी दें ताकि वे इसका लाभ ले सकें।
वीवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार देर शाम राजकीय, अशासकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त से शुरू होंगे। इसकी अंतिम तिथि 24 सितंबर है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

बताया कि इस परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय व निजी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यािर्थियों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के बाद केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा निर्धारित शर्तों के साथ कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से कहा कि वे इस योजना का प्रचार-प्रसार कर विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध कराएं। जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। इसके अतिरिक्त डीआईओएस ने इंस्पायर अवार्ड योजना को कॉलेजों में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर योजना के नोडल अधिकारी कुलदीप पंवार के अतिरिक्त डॉ. रुचिता ढाका, रणधावा मलिक, डॉ. अमित मलिक, डॉ. सीमा वर्मा, सतेंद्र आर्य, नीरज कुमार आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें