शामली नगर पालिका में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ज्ञापन देते आउटसोर्सिंग कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
शामली। नगरपालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने तीन माह से ईपीएफ का भुगतान जमा न होने और समय पर वेतन न मिलने की समस्या के समाधान की मांग को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नाम सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी को ज्ञापन सौंपा।
नगरपालिका शामली में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र बिडला और सचिव अश्वनी कुमार के नेतृत्व में आउट सोर्सिंग कर्मचारी इकट्ठा हुए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के न मिलने पर उनके स्थान पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का तीन माह से ईपीएफ का भुगतान जमा नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों का वेतन भी समय पर नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कर्मचारियों का ईपीएफ जमा कराने और कर्मचारियों का वेतन समय पर दिलाए जाने की मांग की। इस अवसर पर सोनू चावला, प्रदीप मायूस, प्रवीण कुमार, मनीष गहलोत, देवेंद्र ढींगान व नीरज चंदेल आदि मौजूद रहे।