शामली। खेड़ी करमू स्थित देवी मंदिर में सोमवार को विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की बैठक में एक माह से 630 आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश जताया गया।
जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि हर बार मानदेय भुगतान में देरी होने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। बैठक में सचिन कुमार, तारीख जंग, रविपाल, प्रमोद कुमार, हसन, बिजेंद्र कुमार और शाहनवाज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।