फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस योजना : 1.9 लाख अभी भी बकायेदार

Sat, 01 Feb 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में बिजली घर पर बिल जमा करने की खाली पडी ​खिडकी । संवाद
विज्ञापन
शामली। ऊर्जा निगम की ओटीएस योजना का शुक्रवार को अंतिम दिन था। योजना का लाभ लेने के लिए कुछ बिजलीघरों पर जहां उपभोक्ताओं की भीड़ रही वही कुछ में कर्मचारी उपभोक्ताओं के आने का इंतजार करते रहे। अभी तक ऊर्जा निगम 1 लाख 53 हजार के सापेक्ष सिर्फ 43 हजार 800 उपभोक्ताओं को ही योजना का लाभ दे सका है। अंतिम दिन करीब एक करोड़ का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

एकमुश्त योजना का 31 जनवरी तक दूसरा चरण चल रहा था। जिले में 1 लाख 53 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलना था। जिन पर करीब 126 करोड़ रुपये बकाया है। 29.63 करोड़ रुपये की जिलेभर से वसूली की जा चुकी है। अभी 97 करोड़ के लगभग बकाया है। एक लाख 9 हजार उपभोक्ता अभी भी योजना का लाभ नहीं ले सके है। शुक्रवार को योजना के दूसरे चरण का अंतिम दिन था। अंतिम दिन रुपया जमा कराने के लिए ऊर्जा निगम ने देर रात तक बिजलीघर, काउंटरों को चालू रखा।
शामली के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अंतिम दिन 40 लाख रुपये राजस्व के रूप में जमा कराए गए। झिंझाना के गाड़ी वाला चौराहे स्थित ग्रामीण बिजली घर पर पिछले महीने से अब तक 861 लोगों ने करीब 43 लख रुपए जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में अंतिम दिन शामली रोड पर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर एक भी उपभोक्ता बिजली का बिल जमा करने के लिए मौजूद नहीं था।
कांधला में कस्बे में स्थित बिजली घर पर पिछले महीने से अब तक 1022 लोगों ने करीब 66 लाख रुपए जमा किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें