किसानों के लिए हितकारी है विधेयक : प्रदीप चौधरी
शामली। जिला मुख्यालय पर भाकियू, रालोद, आप के धरना -प्रदर्शन के बाद कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी किसान संबंधी विधेयक के समर्थन में उतर आए।
उन्होंने विधेयक के समर्थन में अपना बयान जारी किया कि किसान व्यापार अध्यादेश बिल से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं कृषि उत्पाद विपणन समिति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। विधेयक किसान के लिए पूरी तरह से हितकारी है। विधेयक से बिचौलियों पर अंकुश लगेगा। किसान अपनी फसलों को अधिक मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे। सांसद ने कहा कि किसान विपक्ष के बहकावे में न आए, न ही किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन करें। उन्होंने आरोप कहा कि मोदी सरकार किसानों की आमदनी दुगनी करने के लिए काम कर रही है। पहले खंडसारी क्रेशर 15 किलोमीटर पर लगते थे, चीनी मिलों से आज 7.5 किलोमीटर पर क्रेशर लगाए जा रहे है। किसानों से अपील है कि वह लोग किसी भी प्रकार से अफवाहों पर ध्यान न दें।