शामली। करीब सात माह पहले ससुराल में विवाहिता को जहर देकर हत्या करने के आरोप में कोर्ट ने शहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि गांव बलवा निवासी आसमा की शादी कैराना क्षेत्र गोगवान निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के कारण विवाहिता को परेशान कर रहे थे। इसके चलते दिसंबर 2019 में ससुराल वालों ने उसे जहर दे दिया था। हालत बिगड़ने की सूचना पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।