फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कूड़ा निस्तारण केंद्र का विरोध, टीम को बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। अनुसूचित जाति की आबादी के लिए सुरक्षित भूमि पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जाने की सूचना पर समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर टीम का विरोध कर दिया। विरोध के चलते मौके से टीम को वापस लौटना पड़ा।
केंद्र सरकार की सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के अंतर्गत ग्रामीण आंचल में कूड़ा निस्तारण के लिए केंद्र बनाए जा रहे है। जिसके अंतर्गत कांधला देहात ग्राम पंचायत का भी चयन किया गया है। यहां देहात से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए कांधला देहात के प्रधानपति चमन सिद्दीकी ने कांधला उत्तरी के खसरा संख्या 768 का चयन कर वहां कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण प्रस्तावित कर दिया। जिसके बाद सोमवार को ग्राम पंचायत सचिव अनुज कुमार के साथ टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां की पैमाइश शुरू कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर अनुसूचित जाति के लोगों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

मौके पर देवीदास जयंत, मास्टर मदनपाल, विनोद कुमार, रमन, किरणपाल के साथ दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। इन्होंने कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जाने का विरोध किया। देवीदास जयंत के अनुसार यह भूमि भूमिहीन तथा हरिजनों, मजदूरों के लिए सुरक्षित स्थान है। यह भूमि उनके समाज के लिए आरक्षित है। ऐसे में वह किसी भी कीमत पर वहां कोई भी अतिक्रमण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

विरोध की सूचना पर ग्राम प्रधानपति चमन सिद्दीकी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन समाज के विरोध के चलते टीम को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। कांधला देहात प्रधानपति के प्रस्ताव को लेकर समाज में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि खसरा नंबर 768 उनके लिए सुरक्षित स्थान है, जिसका क्षेत्रफल 0.6250 है। इसमें भूमि मौके पर कम है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर आकर भूमि की पैमाइश कराकर पूरा करें। उसके बाद कूड़ा निस्तारण केंद्र कहीं पर भी बनाए। यदि समाज की आबादी के लिए सुरक्षित भूमि पर कोई भी अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो समाज को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें