कांधला। कस्बे के दिल्ली रोड स्थित शिवालिक होटल पर रालोद की बैठक हुई। जिसमें राज्यसभा में पास हुए कृषि विधेयकों पर विरोध जताया गया।
बैठक में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन और प्रदेश महासचिव सतवीर पंवार ने कांधला ब्लाक अध्यक्ष पूर्व प्रधान विनोद, जिला प्रचार मंत्री नीरज भभीसा और जिला संगठन मंत्री पूर्व प्रधान सुधीर जावला का स्वागत किया। प्रदेश महासचिव सतवीर पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को तुरंत वापस ले। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यसभा में काला कानून पास किया है, जिसका रालोद पुरजोर विरोध करेेगा और एक अक्टूबर को शामली तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संचालन जिला महासचिव अरविंद भारसी ने किया। बैठक में डाक्टर विक्रांत जावला, योगेश भभीसा, जावेद अख्तर, पप्पू भारसी, इरफान तुर्की, मेहताब सहित आदि मौजूद रहे।