फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रेता से सीमेंट के 150 कट्टे ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रेता से सीमेंट के 150 कट्टे ठगे
विज्ञापन

कैराना (शामली)। हरियाणा निवासी दो ठग एक सीमेंट व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करके सीमेंट के 150 कट्टे ले गए। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव रामडा निवासी गौरव शर्मा पानीपत रोड पर गांव काकोर में सीमेंट बिक्री की दुकान करते हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को हरियाणा निवासी दो युवक उसके पास आए तथा कहने लगे कि उनका ऑफिस पानीपत में है। पानीपत रोड पर गांव छाजपुर में उनकी कंपनी द्वारा निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जिसके लिए डेढ़ सौ कट्टे सीमेंट चाहिए। मामला तय होने के बाद आरोपी युवकों ने फोन करके सीमेंट ले जाने के लिए एक ट्रक बुला लिया तथा सीमेंट के कट्टे ट्रक में लोड करा दिए। आरोपी युवक बोले कि सीमेंट की रकम पानीपत कार्यालय में दे देंगे। उन्होंने व्यापारी को साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद सीमेंट व्यापारी गौरव शर्मा ग्राहक बनकर आए दो युवकों में से एक की बाइक पर बैठकर चल दिए, जबकि दूसरा ट्रक में बैठकर चला गया। तहरीर में गौरव ने बताया कि पानीपत बबेल रोड पर जाने के बाद बाइक सवार युवक ने उसे 100 रुपये देकर कहा कि सामने से एक सिगरेट की डिब्बी ले लो। जैसे ही वह बाइक से उतरा तो बाइक सवार ठग फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें