उगते सूरज को अर्घ्य देकर निर्जल व्रत खोला
शामली, कैराना। जिले में श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना के साथ 36 घंटे के उपवास का समापन हो गया। कैराना यमुना तट और श्री हनुमान धाम शिव सरोवर पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के लिए सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
शहर के श्री हनुमान धाम के शिव सरोवर पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान धाम के शिव सरोवर में स्नान किया। स्थापित की गई छठ मैया के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर फल, सब्जियां और अन्य भेंट अर्पित की। इसके बाद शिव सरोवर के जल में खड़े होकर उगते हुुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हुए मन्नतें मांगी। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, विनोद, राजकुमार, मनोज, अशोक, अतुल श्रीवास्तव, नितेश शौर्य, प्रवीण अनिल, विजय, निखिल, सचिन, चंद्रकांत, शालिनी, मधु रिंकू, सुलेखा आदि मौजूद रहे।
कैराना छठ पूजा में श्रद्धालु महिलाओं ने सुबह यमुना नदी में खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद महिलाओं ने 36 घंटे बाद निर्जल व्रत खोला। एक दिन पहले छठ पूजा के अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने अपने परिवार के साथ यमुना तट पर पहुंचकर छठ माता की पूजा की थी। महिलाओं ने यमुना नदी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया था। बाद में यमुना मैय्या की आरती की गई थी। वहीं सोमवार सुबह छठ पूजा के समापन के अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की पत्नी डॉ. रतना तिवारी व दोनों पुत्रवधुओं के अलावा अन्य श्रद्धालु महिलाओं ने यमुना नदी के जल में खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद यमुना मैया की आरती की गई। बाद में सीडीओ ने अपनी पत्नी का निर्जल उपवास खुलवाया। इस दौरान हरियाणा से आईं अन्य महिला श्रद्धालुओं ने भी उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करके निर्जल व्रत खोला।
शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI
शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI
शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान की उपासना करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI
शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा में शामिल होने आई महिलाएं व युवतियां- फोटो : SHAMLI
शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान अपनी माँ को सिंदूर लगाती युवती- फोटो : SHAMLI
शामली स्थित हनुमान धाम पर छठ पूजा करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI
शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान की उपासना करती महिला।- फोटो : SHAMLI
शामली हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान को अर्ध्य देती महिला।- फोटो : SHAMLI