फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले के साथ रेहड़े पर जा रहे जीजा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
कैराना अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कैराना। झाड़खेड़ी रोड पर तीतरवाड़ा के पास सड़क किनारे युवक मृत अवस्था में और साला घायल हालत में मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को मोर्चरी भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के परिजनों ने मृतक की बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली की झाड़खेड़ी रोड पर दो युवक घायल पड़े हैं और उनका रेहडा पास में क्षतिग्रस्त पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 28 वर्षीय सोनू निवासी सफा कॉलोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू के साले अहमद निवासी राज नगर को मामूली चोट आई हैं। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ अमरदीप मौर्य और कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अस्पताल में मृतक के चाचा महबूब और भाई आस मोहम्मद ने बताया कि मृतक सोनू की बहन का तलाक हो गया था। ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने मृतक की बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उधर अस्पताल में भर्ती मृतक का साला अहमद भी पुलिस के सामने बार-बार अपने बयान बदल रहा था। मामले में एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कैराना सीएचसी में घटना की जानकारी लेते सीओ अमरदीप मौर्य।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें